Home Latest जहां लोगों की नजर आसानी से पड़े, उस स्थान पर मूल्य सूची प्रदर्शित करे ,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध भण्डारण की जांच

जहां लोगों की नजर आसानी से पड़े, उस स्थान पर मूल्य सूची प्रदर्शित करे ,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध भण्डारण की जांच

0
जहां लोगों की नजर आसानी से पड़े, उस स्थान पर मूल्य सूची प्रदर्शित करे ,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध भण्डारण की जांच

जहां लोगों की नजर आसानी से पड़े, उस स्थान पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने दी गई समझाईश
अधिकारियों द्वारा की गई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध भण्डारण की जांच

धमतरी | कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भण्डारण पर नियंत्रण रखने, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगाह रखने और कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के उद्देश्य से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी कड़ी मंे आज खाद्य विभाग, खाद्य सुरक्षा, विधिक माप, राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने थोक आलू-प्याज की छः दुकान, चार किराने की थोक दुकान और दो चिल्हर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में पहुंचकर वस्तुओं के अवैध भण्डारण की जांच की। इस दौरान उन्होंने थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष से मिलकर कलेक्टर द्वारा मूल्य नियंत्रण के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी समझाईश दी गई कि जहां लोगों की नजर आसानी से पड़े, उस स्थान पर आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सूची को प्रदर्शित करने और संघ के अन्य सदस्यों को भी इसकी जानकारी देने की समझाईश दी गई।


इसके अलावा धमतरी के बनिया तालाब स्थित धर्मेन्द्र किराना स्टोर्स आलू, प्याज, दाल, गूड़, गुड़ाखू एवं ठंडा पेय पदार्थ को अधिक मूल्य और बिना मास्क बेचने तथा कोविड 19 के बचाव संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने पर जांच दल द्वारा 2500 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

मौके पर खाद्य निरीक्षक, नायब तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विधिक माप निरीक्षण, राजस्व उप निरीक्षक और मंडी उप निरीक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here