गुड्डा रजक ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

576

धमतरी | नगर के अम्बेडकर वार्ड में सुबह 7 बजे नगर निगम के सहयोग से जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया| शहर के आमातालाब रोड में नवरात्रि के पावन पर्व पर तालाब के आसपास एवं म॑दिर परिसर की सफाई की गई | जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डा रजक एवं नगर निगम वार्ड प्रभारी वेद प्रकाश सोनी एवं निगम सफाई कर्मचारी द्वारा यह अभियान चलाया गया | गुड्डा रजक ने कहा कि भविष्य को देखते हुए हम सभी को स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए| लोगों को साफ -सफाई  के लिए  जागरूक होना चाहिए | मौके पर भोलाराम नायक, विजय रात्रे, हेमंत राव , ब्रिज साहू आदि उपस्थित रहे|