गांव के विकास से ही राष्ट्र का विकास : नीशु चन्द्राकर

443

अर्जुनी में सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

धमतरी | ग्राम पंचायत अर्जुनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ  जिसमें उत्तम ध्रुव के  घर से उत्तरा घर तक सीसी रोड निर्माण 1.39 लाख रुपये, पक्की नाली निर्माण 2.05 लाख रुपये, खिलेंद्र सिन्हा घर से चंदन यादव घर तक सीसी रोड निर्माण 1.52 लाख, पक्की नाली निर्माण 2.24 लाख रुपये कुल 7.20 लाख रुपये का भूमि पूजन 14 वे वित्त मद से किया गया
 मुख्य अतिथि के रुप में नीशू चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी थे | अध्यक्षता महेश्वर दास सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी  ने की |विशिष्ट अतिथि घनश्याम साहू सरपंच ग्राम पंचायत भोथली), प्रभुदयाल साहू(महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, हनीफ खान उपसरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी, हेमंत सिन्हा (पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी) उपस्थित रहे।  नीशू चंद्राकर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश के मजबूत विकास का आधार गांव को माना है | गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है |

प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार गांव के विकास की ओर आगे बढ़ रही है| गांव के लिए अनेक प्रकार की योजनाओ को संचालित किया जा रहा है |इससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समावेशी विकास की परिकल्पना सार्थक हो रही है। आज गांव में  सीसी रोड निर्माण, पक्की नाली निर्माण की नीव रखी गई है जिससे आने वाले समय में आसपास स्वच्छता बनी रहेगी और अनेक प्रकार की सुविधाएं भी लोगो को मिलेगी |भूमिपूजन के अवसर पर निलेश सिन्हा, रमेश सिन्हा, तेजेंद्र ध्रुव, इंदू ध्रुव, टेसिन सिन्हा, कौशल्या ध्रुव, संतोष सिन्हा मोहित ध्रुव, नन्हेलाल सिन्हा, खोजराम सिन्हा, डिगेंद्र सिन्हा, संतराम ध्रुव, भूषण साहू , शिवराज सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा, रुपेश सिन्हा, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे|