कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया छ. ग. स्वर्णकार महिला स्व- सहायता समूह ने

504

धमतरी। छ. ग. सस्वर्णकार महिला स्व सहायता समूह ने  17 मई संध्या 5:30 बजे कोरोना वॉरियर्स के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों जिनमें  एसडीएम मनीष मिश्रा,थाना प्रभारी धमतरी, अर्जुनी पुलिस अधिकारियों सहित यातायात प्रभारी को श्रीफल एवं शॉल देकर सम्मान किया एवं महिला स्व सहायता समूह उषा सोनी,सरला सोनी,डॉली सोनी,अन्नपूर्णा सोनी ,सुनीता सोनी ,दुर्गा सोनी ,राजकुमारी सोनी ,इंद्रानी सोनी ,गीता सोनी ,रोशनी सोनी ,हेमलता सोनी सहित सभी सदस्यों द्वारा फूलों की वर्षा की गई साथ में छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज के मनुलाल सोनी ,नंदकिशोर सोनी ,वीरेंद्र सोनी ,राजेन्द्र सोनी ,कमलेश सोनी ,यशवंत सोनी ,वासुदेव सोनी ,पप्पू सोनी भी कोरोना वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम में शामिल थे।


कार्यक्रम में स्वर्णकार महिला स्व- सहायता समूह के अध्यक्ष डॉली सोनी एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने देश में फैले कोरोना महामारी के रोकथाम एवं धमतरी के नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों जिनमें पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग के अधिकारियों की भूमिका को सराहा है, और आगे भी देश सहित नगर के समस्त नागरिकों को उचित मार्गदर्शन देकर

कोरोना महामारी से बचाने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आम जनता से अपील की है कि लौकडाउन के नियमो का पालन करने के लिए कहा है। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र सोनी ने किया।