कोरोना वायरस से बचने हेतु सुरक्षा सावधानियों की जानकारी देंगे डॉ जी एस ठाकुर

497

धमतरी | अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ एवं सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी द्वारा दिनांक 15 मार्च 2020, दिन- रविवार, समय- 11:00 बजे से स्थान अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ कार्यालय भवन ,नगर सेना कार्यालय के पास रुद्री, जिला- धमतरी छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यों,ग्राम पंचायत सरपंचों एवं नगरीय निकाय के पार्षदों का सम्मान समारोह, साथ ही साथ होली मिलन एवं छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय एवं जिला कार्यालय ‘‘वीर भवन’’का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं सावधानी के संबंध में मसीही हॉस्पिटल धमतरी के डॉक्टर जी एस ठाकुर एमडी मेडिसिन द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी जिससे जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जाकर इस संबंध में लोगों को बता सके ।साथ ही धमतरी जिला के पुलिस अधीक्षक श्री बीपी राजभानु द्वारा पंचायतों में आने वाली छोटे-छोटे समस्याओं और उसका समाधान विषय पर जनप्रतिनिधियों को जानकारी देंगे।
कार्यक्रम मुख्यअतिथि श्री मनोज मण्डावी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा,अध्यक्षता श्री शिशुपाल शोरी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा एवं विधायक विधानसभा कांकेर,विशिष्ट अतिथि श्री बी.पी.एस.नेताम, प्रांताध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ.ग.,श्री नवल सिंह मंडावी प्रांताध्यक्ष गोंड़वाना गोंड़ महासभा छ.ग.,श्री हरबंस मिरी, प्रांताध्यक्ष कंवर समाज छ.ग.,श्री बी.एस. रावटे केन्द्रीय अध्यक्ष हल्बा समाज बालोद छ ग, श्री आर.एन.ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छ.ग.,श्री मोहन लाल कोमरे प्रांतीय महासचिव अजजा शासकीय सेवक विकास संघ छ.ग.,श्री एन आर चंद्रवंशी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक विकास संघ छ.ग.,श्री बहुर सिंह मरकाम कार्यकारी जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी,श्री शिवचरण नेताम जिलाध्यक्ष गोंड समाज विकास समिति जिला धमतरी,श्री विश्राम सिंह दाउ जिलाध्यक्ष कंवर समाज जिला धमतरी,श्री फुल सिंग अंगोछिया जिलाध्यक्ष हल्बा समाज जिला धमतरी,श्रीमती अनिता ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज (महिला प्रकोष्ठ) धमतरी,श्री ठाकुर राम नेताम तहसील अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कुरूद,श्री जगन्नाथ मंडावी तहसील अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मगरलोड,श्री उमेश देव तहसील अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज नगरी,श्री हुलार सिंह कोर्राम तहसील अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धमतरी,श्री जयपाल ठाकुर तहसील अध्यक्ष गोंड समाज विकास समिति धमतरी,श्री माधव सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष गोंड समाज समिति मगरलोड,श्री छेद प्रकाश कौशिल तहसील अध्यक्ष गोंड समाज नगरी,श्री रामप्रसाद मरकाम, तहसील अध्यक्ष गोंड समाज नगरी,श्री भूपेन्द्र ध्रुव तहसील अध्यक्ष गोंड समाज विकास समिति कुरूद की उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील छ.ग.अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ/सर्व आदिवासी समाज जिला-धमतरी के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, संरक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ. आनन्द राम ठाकुर, उपाध्यक्ष एम.डी.पैकरा, सुजाता ध्रुव, कोषाध्यक्ष- विष्णु सिदार, महासचिव-एच.आर.ध्रुव, कार्यालय प्रभारी वेदप्रकाश ध्रुव द्वारा की गई है।

RAJESH RAICHURA 9425505222