कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए जागरूकता जरुरी

439

नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों की खुशहाली एवं स्वास्थ्य की कामना की 

टकेश्वरपुरी  गोस्वामी 

भखारा | नगर पंचायत भखारा सहित आस-पास के गांवों में कोरोना ने अपना पैर पसार चुका है|  अब क्षेत्रवासी भी धीरे- धीरे कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं | हाल ही में नगर पंचायत भखारा की एक बुजुर्ग महिला की इस महामारी के चलते मौत हो गई जिससे लोगों में दहशत  फ़ैल गई हैं | भखारा भठेली में वर्तमान में कोरोना के 21 केस तथा भखारा क्षेत्र में 38 पॉजिटिव तथा कुरुद ब्लॉक में बुधवार दोपहर तक 244 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जिसमें कुछ लोगों का इलाज जारी है और जो स्वस्थ हो गये है वे अपने घर में आराम कर रहे हैं |

नगर अध्यक्ष ने कोरोना के बढ़ते कदम पर रोकथाम के लिए भखारा भठेली के निवासियों को बेवजह घर से न निकलने की अपील की है|  इस संबंध में नगर अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन ने कहा कि कुछ दिन पहले कोरोना महामारी के संबंध में केवल सुनने को मिलते थे लेकिन अब कोरोना संक्रमण ने भखारा नगर में भी अपना पैर पसार चुका है | इससे बचने के लिए बेवजह घर से ना निकले| घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग करें | सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें | भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं | घर की साफ सफाई रखें | हमेशा सेनीटाइजर का उपयोग करें | घर के आसपास भी साफ सफाई रखें | खानपान में सावधानी बरतें | समय-समय पर डॉक्टरों से सलाह लेते रहे | गर्म पानी का प्रयोग करें| सर्दी खांसी जुकाम होने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज कराएं | अतिआवश्यक हो तभी घर से निकले | सामाजिक दूरी बनाए रखें | कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए जन जागरूकता प्रमुख हथियार है | नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों की खुशहाली एवं स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना की है |