कोरोनाकाल में लोगों को जागरूक करने बच्चों ने बनाई मनमोहक पेंटिंग, मिला पुरस्कार 

573

धमतरी | ग्राम भोथली (बलियारा ) में हुनर एक नई कला के तहत बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं कला को उभारने के लिए ग्राम स्तर पर चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कोरोना से बचाव के विषय पर मनमोहक पेंटिंग एवं नारों के माध्यम से लोगो में जनजागरुकता लाने का प्रयास किया है। प्रतियोगिता मे बच्चों को दो वर्गों प्राथमिक वर्ग एवं माध्यमिक वर्ग में बांटा गया था | निर्णायक के रुप में डॉ. आशीष चन्द शर्मा (पढ़पोत्र पं. सुन्दर लाल शर्मा, NYKS मास्टर ट्रेनर रायपुर, नितेश साहू राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता बिलासपुर, राकेश भारती गोस्वामी अन्तर्राष्ट्रीय जल संवर्धन एवं संरक्षण पुरस्कार विजेता रायपुर, सत्येंद्र साहू राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रासेयो, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू थे | प्राथमिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रदीप साहू, द्वितीय पुरस्कार मीनाक्षी साहू, माध्यमिक वर्ग में  प्रथम पुरस्कार अंजली जोशी (इंग्लिश मॉडल स्कूल धमतरी), द्वितीय पुरस्कार विद्या साहू (ओरेकल पब्लिक स्कूल धमतरी) ने प्राप्त किया | नारा लेखन में प्रथम पुरस्कार चेनेन्द्र नारायन एवं द्वितीय पुरस्कार वेसलेन्द्र साहू ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेशप्रसाद साहू, घनश्याम साहू सरपंच, बालमुकुंद साहू उपसरपंच, शारदा प्रसाद बैस, यामिनी वैष्णव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लुकेन्द्र कुमार रासेयो स्वयंसेवक, अर्जुन सिंह NYV एवं छबीराम साहू ने किया |