कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

415

 धमतरी | भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के 70 वें जन्मदिवस पर दिन भर जिले में अलग अलग टोलियों में भाजपाइयों ने सेवा कार्य कर अपने चहेते नेता का जन्मदिवस मनाया। समूचा जिला   मोदीमय दिखाई दिया। मोदी के जन्मदिन को भाजपा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया । प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन जिले में हो रहा है।

इसके अंतर्गत दिव्यांगों को उपकरण वितरण नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण गरीब बस्तियों कुष्ठ आश्रम एवं अस्पतालों इत्यादि में फल वितरण विभिन्न कार्यालयों एवं हाट बाजारों में मास्क वितरण का कार्यक्रम  पिछले 3 दिनों से चल रहा है |  जिला मुख्यालय में सैनेटाइज़ेशन का कार्य भी शहर मंडल द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं की टोली विभिन्न वार्डों एवं गांवों में वृक्षारोपण हेतु निकल गयी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये छोटी छोटी टोलियों में 70 से अधिक स्थानों पर लगभग 1000 पौधे रोपे गये।

युवामोर्चा के साथियों ने धमतरी कुरूद एवं नगरी में सफाई कर्मचारियों एवं दीदियों का सम्मान किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण के साथ साथ फल वितरण का कार्य किया | प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का भी उनके घर पर दीप जलाकर उन्हें तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। युवामोर्चा के साथियों ने बड़ी संख्या में धमतरी कुरूद एवं भखारा में रक्तदान भी किया। सभी मंडलों में ब्लड ग्रुप एवं मोबाइल नंबर के साथ रक्तदाताओं की सूची बनाई गई जिन्हें आवश्यकतानुसार रक्तदान हेतु बुलाया जा सकेगा।

कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में और मोहल्लों में मिष्ठान्न वितरण कर केक इत्यादि काट कर प्रधानमंत्री  का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी भारत ही नही अपितु संपूर्ण विश्व युगपुरुष के नाम से जानता है। 18 घंटे से अधिक कार्य करने वाले तथा साल के 365 दिन देश की सेवा में तत्पर रहने वाले मोदी जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने का सबसे अच्छा तरीका सेवा कार्य करना है इसलिये हम सब सेवा के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।