कलेक्टर महोदय की एक अपील : पढिये और सुनिए उन्होने क्या कहा

464

RAJESH RAICHURA

कलेक्टर महोदय की एक अपील, जिलावासियों के नाम
धमतरी|  वैश्विक आपदा का पर्याय बन चुका कोविद 19 कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए देशभर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक शासन द्वारा तालाबंदी (Lockdown) की घोषणा की गई है, जिससे निश्चित तौर आमजनता का जनजीवन प्रभावित हुआ है। हम महसूस करते हैं कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव निम्न तबके के लोगों पर पड़ रहा है। जिले के ऐसे लोगों की हरसंभव मदद जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
हमारे लिए यह काफी गौरव की बात है कि प्रशासन के साथ साथ जिले की अनेक संस्थाएं, निजी संगठन, विभिन्न क्लब, गैर सरकारी संगठनों सहित अनेक लोगों ने भी स्वप्रेरणा और स्वेच्छा से इसमें रुचि दिखाते हुए इच्छा प्रकट की है। ऐसी प्रतिकूल परिस्थिति में आप सबका सहयोग निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।


आप सबके आर्थिक सहयोग और दान स्वरूप सामग्रियों के संग्रहण और वितरण के लिए प्रशासन द्वारा एक लिंक तैयार की गई है, इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfMO2AqX5KSXM1CTpgn7ejHpHvE0hMx9qJEFu4l2fU_oTKvRA/viewform?usp=sf_link पर क्लिक कर उसमें चाही गई जानकारी की एंट्री कर सकते हैं। यह जानकारी एक साथ एकत्रित कर, सूची तैयार कर जरूरतमंद लोगों को दान के रूप में प्राप्त राशि और सामग्री का अविलंब वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। दान के लिए बढ़े हाथों के लिए जिला प्रशासन हृदय से आभारी रहेगा।