कर्राघाटी के जंगल में युवक ने लगाई फांसी

551

नगरी | कर्राघाटी के जंगल में एक युवक ने पेड़ मे लाइलोन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली | पुलिस आगे की जांच में  जुटी है | चुरियारा पारा वार्ड क्रमांक 12 नगरी निवासी मनीष ध्रुव पिता स्व.मोहन लाल ध्रुव उम्र 35 वर्ष कल शाम घर से निकला था |  काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनो ने खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चल पाया | आज सुबह  कुछ लोगों ने उसकी लाश पेड़ पर  लटकते देखी |  इसकी सूचना परिवार वालों  को दी गई | घटना की  जानकारी मिलते  ही नगरी थाना प्रभारी नकुल सिंह ठाकुर अपने स्टाफ के साथ  मौके पर पहुंचे | लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नगरी अस्पताल भेजा गया| पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का दिख रहा है| आत्महत्या का कारण अज्ञात है | पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है |