ऐसा क्या हुआ कि पत्नी ने पति को जलाने की कोशिश की ….फरार

515
  नगरी | नगरी के वार्ड क्रमांक 5 में पत्नी ने अपने पति को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  जिला अस्पताल मे घायल पति का इलाज जारी है | पत्नी रेवती कश्यप अपने पति गौतम कश्यप से आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी। शनिवार की आधी रात को उसने अपने पति को जलाने की कोशिश की। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो  वे  तुरंत  पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया|
उसे इलाज के लिए तुरंत नगरी के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल का इलाज जारी है। वहीं नगरी पुलिस फरार महिला आरोपी की तलाश में जुट गई है।आग से  गौतम कश्यप लगभग 45% जल चुका है।