इस वर्ष रामलीला मैदान में नहीं होगा मंचीय कार्यक्रम 

394

भखारा | नगर पंचायत भखारा में दशहरा त्योहार रविवार एवं भठेली में सोमवार को मनाया जाएगा|  इस संबंध में नगर अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन ने बताया कि नगर पंचायत भखारा में रविवार को दशहरा त्योहार मनाया जाएगा | शाम 6 बजे रामलीला मैदान में रावण वध का कार्यक्रम शासन की गाइड लाइन के अनुसार होगा|  रामलीला मैदान में मंचीय कार्यक्रम इस वर्ष नहीं होगा| पुरानी परंपरा के अनुसार भठेली नगर में सोमवार को दशहरा त्यौहार मनाया जाएगा |उन्होंने आगे कहा कि नगरवासी रामलीला मैदान में सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे| मास्क का प्रयोग करेंगे| कोरोना को ध्यान में रखते हुए कम समय में कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा|