Home आयोजन अटल चौक में भाजपाइयों ने महात्मा गांधी को किया नमन 

अटल चौक में भाजपाइयों ने महात्मा गांधी को किया नमन 

टकेश्वरपुरी गोस्वामी 

भखारा| गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत भखारा के निर्वाचित पदाधिकारी, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने अटल चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण  किया |महात्मा गांधी अमर रहे के नारे का उद्घोष  कर उनके बताये  रास्ते पर चलने का संकल्प लिया | इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पुष्प लता देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छता और शौचालय को अपनाया और उसे पूरा करने के लिए अपने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और यह अभियान अब गांव गांव तक पहुंच चुका है | घर-घर में शौचालय बनवाया  गया| जिससे अब खुले स्थान पर शौच के लिए जाना नही  पड़ रहा है| यह कार्य प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है| महात्मा गांधी का नाम अमर है और हमेशा रहेगा|

मौके पर नगरअध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल देवागन, विधायक प्रतिनिधि विष्णु साहू, पार्षद रोशन केला, पूरन दीवान, चूड़ामणि साहू, दीनानाथ साहू,  केशव साहू, ललित कुमार मनहरे, ईश्वर कुमार साहू, श्रीमती ईश्वरी सोनवानी, गणेश्वरी पटेल, भारती साहू, संतोषी निषाद, कृष्णा साहू, ओम कुमारी सोन, झम्मन साहू,  मोहन  गोस्वामी, नगर पंचायत भखारा के सीएमओ जेबी चौहान, इंजीनियर भोज राज सिन्हा, राजस्व निरीक्षक सुलेमान ग्वाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे|

error: Content is protected !!
Exit mobile version