धमतरी | मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ऑनलाइन मनाई गई।
सार्थक के विशेष बच्चे अर्जुन – महात्मा गांधी, सीमा – कस्तूरबा गांधी , संजय -लाल बहादुर शास्त्री, वत्सला – सरोजिनी नायडू की वेशभूषा में सबका मन मोह लिया । एकलव्य पटेल द्वारा ”माटी पुकारे तुझे देश पुकारे “गीत की प्रस्तुति और पोषण द्वारा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। गांधीजी के मूल मंत्र बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो पर लीकेश, रोशन, विनीत ने सुन्दर प्रस्तुति दी।
