भाजपाइयों ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल, जगह जगह स्वच्छता अभियान,जनजागरण अभियान चलाया वितरित की गई विभिन्न सामग्रियाँ

231

भाजपाइयों ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल, गांव गांव घर घर जाकर सामग्रियाँ वितरित किया और जनजागरण अभियान चलाया

धमतरी | नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा-एनडीए की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज धमतरी जिले के भाजपाइयों ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। जिले के सभी प्रमुख नेताओं ने अलग अलग गांव तथा नगर के वार्डों में जाकर सेवा दी। जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मोहल्लों में सैनेटाइजेशन कार्यक्रम चलाए गए।

जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने तथा टीका लगाने के लिये प्रेरित किया गया। विभिन्न सामग्रियाँ जैसे मास्क सैनेटाइज़र विटामिन सी एवं जिंक की टेबलेट ग्लूकोज़ तथा एनर्जी ड्रिंक इत्यादि का वितरण किया गया। अनेक स्थानों पर सूखा राशन भोजन पैकेट फल तथा सब्जियों का वितरण किया गया।

मनरेगा के मजदूरों को छाता वितरण तथा मास्क एवं ग्लब्स प्रदान किया गया। स्वच्छता दीदियों को मास्क सैनेटाइज़र ग्लब्स ग्लूकोज़ एवं दवा इत्यादि वितरण किया गया। कबीर आश्रम प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम प्रेम प्रकाश आश्रम सहित अनेक ऐसे स्थलों पर जाकर सेवा कार्य किये गए। वेपोराइजर वितरण किया गया।

 

भाजपाइयों की सेवा भावना की जिले भर में लोगों ने खूब सराहना की और नेताओं को आशीर्वाद दिया। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कबीर आश्रम जाकर मास्क एवं सैनेटाइज़र वितरण किया। ग्राम मुरा तथा नवागांव में भी वो सेवा कार्य हेतु पहुंचे। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने धमतरी नगर के हटकेशर शीतलापारा लालबग़ीचा सुभाषनगर तथा सुन्दरगंज वार्ड में सेवा तथा जनजागरण अभियान चलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा ने ग्राम रींवागहन तथा खपरी में सेवा दी। जिले के सभी पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष महामंत्री वरिष्ठ नेतागण सभी ने किसी न किसी गांव या वार्ड में जाकर सेवा दी।

जिले के सभी 167 शक्तिकेन्द्रों में कार्यक्रम हुये। 350 से अधिक गांव तथा 75 से अधिक शहरी वार्डों में कार्यक्रम किये गये। सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष तथा महामंत्रियों की इस कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवामोर्चा महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जिले में 6 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सभी मोर्चा अध्यक्षों ने भी सेवा कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम था जिसमे सैकड़ों गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा लाखों रुपये की उपयोगी सामग्रियाँ वितरित कर नरेन्द्र मोदी जी के उपलब्धियों भरे कार्यकाल की 7वीं वर्षगांठ मनाई गई। क्षेत्र की जनता का इस कार्यक्रम को भरपूर आशीर्वाद मिला।