
धमतरी | शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रावनगुड़ा में दिनांक 23/06/2026 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जागेश्वर कोसरिया जी (ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष) , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशोर कुमार साहू जी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि श्री उत्तम साहू जी, श्री नेमीचंद साहू जी, श्री कनक साहू जी, श्रीमती युक्ति साहू जी (पंच प्रतिनिधि), श्रीमती ईश्वरी कोसरिया जी (शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष) मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कक्षा पहली में नव प्रवेशी बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार गायत्री परिवार से उपस्थित श्री कौशल साहू जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी साहू के द्वारा मंत्र उच्चारण एवं भजन के द्वारा किया गया। नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर, निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण कर शाला प्रवेश कराया गया। विगत वर्ष 2025-26 में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी बच्चों को प्रेरित किया गया। केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी लावण्या साहू एवं कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी नंदिनी कोसरिया को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। मिशन लाइफ के अंतर्गत ग्रीन समर कैंप एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत छात्रों एवं पालकों के द्वारा शाला परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के अंतर्गत शाला के प्रधान पाठक श्री विष्णु प्रसाद साहू के द्वारा शासन से दी जाने वाली समस्त सुविधाओ की जानकारी अतिथियों एवं पालकों को देते हुए शाला में होने वाली समस्त गतिविधियों में सम्मिलित होते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने हेतु अपनी बात रखी । कार्यक्रम में पालकगण एवं शिक्षकगण श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री दीपक रजक, श्री प्रेम कुमार साहू, श्री संजय कुमार साहू, श्री मोतीलाल साहू, श्री धरम सिंह साहू उपस्थित रहे।






