Home Latest धमतरी में 120 आधार ऑपरेटरों का प्रशिक्षण, UIDAI मानकों के अनुरूप सेवाओं...

धमतरी में 120 आधार ऑपरेटरों का प्रशिक्षण, UIDAI मानकों के अनुरूप सेवाओं पर जोर

धमतरी जनपद पंचायत सभागार में आयोजित आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में UIDAI के प्रतिनिधि 120 ऑपरेटरों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक सत्यापन और डेटा शुद्धता संबंधी प्रशिक्षण देते हुए

धमतरी | जनपद पंचायत सभागार, धमतरी में सोमवार को धमतरी, बालोद, गरियाबंद, रायपुर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के करीब 120 आधार ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों को UIDAI के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिक गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित बनाना रहा। प्रशिक्षण में दस्तावेज़ सत्यापन, बायोमेट्रिक गुणवत्ता, डेटा शुद्धता, तकनीकी अपडेट और सामान्य त्रुटियों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। UIDAI के प्रतिनिधि मोहम्मद शौबान एवं संजय प्रकाश खेश ने प्रशिक्षण देते हुए ऑपरेटरों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण से आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और नागरिकों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version