Home Latest जूट बैग अपनाने का संदेश लेकर आगे आया जनप्रयास, प्लास्टिक मुक्त धमतरी...

जूट बैग अपनाने का संदेश लेकर आगे आया जनप्रयास, प्लास्टिक मुक्त धमतरी का लिया संकल्प

प्लास्टिक मुक्त धमतरी, स्वच्छ धमतरी, सुंदर धमतरी, हरित दिवाली मनाने का लिया संकल्प

धमतरी । जनप्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम में जूट बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर रामु रोहरा को जूट बैग भेंट कर प्लास्टिक मुक्त धमतरी, स्वच्छ धमतरी, सुंदर धमतरी और हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। प्लास्टिक की थैली न गलती है, न सड़ती है, और हमारे नाले, तालाब और खेतों को खराब कर रही है। अगर हम सभी जूट बैग अपनाएं तो धमतरी को सच में प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

अध्यक्ष जानकी गुप्ता, ग्रीन आर्मी ने कहा कि हरित दिवाली का मतलब ही है – कम कचरा, कम प्रदूषण, ज्यादा हरियाली। इस दिवाली हम सब मिलकर प्रण लें कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और जूट व कपड़े के बैग का ही उपयोग करेंगे।

इस अवसर पर महापौर रामु रोहरा ने कहा कि जनप्रयास कार्यक्रम की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। नगर निगम भी प्लास्टिक मुक्त धमतरी के लिए लगातार काम कर रहा है। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ धमतरी, सुंदर धमतरी का सपना पूरा होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिवाली जूट बैग अपनाएं, प्लास्टिक हटाएं। उपस्थित एम आई सी सदस्यगण श्याम लाल नेताम, पिन्टू यादव,पार्षद अज्जू देशलहरे, गजेंद्र कंवर,शैलेश रजक ने जनप्रयास से प्लास्टिक मुक्त वार्ड बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में ऑल इंडिया लीनेस क्लब के साथ सहयोगी के रूप में जीना बुटीक, बालाजी वस्त्र भंडार, कृति फाइन आर्ट्स इंस्टिट्यूट, साक्षी वधवानी स्किन स्टूडियो , मान्या मुंजवानी, लविश मुंजवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जूट बैग अपनाओ – प्लास्टिक हटाओ

Exit mobile version