Home आयोजन सर्व समाज समन्वय महासभा की बैठक सम्पन्न — सामाजिक समरसता और राष्ट्र...

सर्व समाज समन्वय महासभा की बैठक सम्पन्न — सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

धमतरी | शुक्रवार, PWD रेस्टहाउस, रत्नाबांधा रोड
सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव वशिष्ठ और जिलाध्यक्ष (नारीशक्ति) पद्मिनी चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत श्रीरामचंद्र जी के जयघोष से हुई और सभी सदस्यों ने एक स्वर में जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद जैसे सामाजिक विभाजनों को समाप्त कर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

डॉ. संजीव वशिष्ठ ने कहा,

“सर्व हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना ही हमारा मूल उद्देश्य है।”

वहीं जिलाध्यक्ष पद्मिनी चंद्राकर ने कहा,

“सभी समाजों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम कार्यरत हैं।”

इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह तय किया गया कि समाज के भीतर भेदभाव को समाप्त कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

प्रमुख उपस्थिति:
चन्द्रकला पटेल, ईश्वरी पटवा, बिमला पटेल, चित्ररेखा निर्मलकर, श्यामा पटेल, नील पटेल, दिलीप पटेल, संजय देवांगन, डाली सोनी, रूखमणी सोनकर, संगीता जगताप, सरोज देवांगन आदि।

जानकारी उपलब्ध कराई: दिलीप पटेल, कार्यकर्ता, सर्व समाज समन्वय महासभा।

Exit mobile version