Home Crime सदर बाज़ार – ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात से मचा हडकंप, पुलिस जाँच में जुटी

सदर बाज़ार – ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात से मचा हडकंप, पुलिस जाँच में जुटी

0
सदर बाज़ार – ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात से मचा हडकंप, पुलिस जाँच में जुटी

धमतरी।सदर बाजार के दो दुकानों संकलेचा ज्वेलर्स और प्रवीण ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सदर बाजार में जानकारी लेने पहुंचने लगे।  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, कोतवाली, अर्जुनी ,साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना 1 व 2 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है सदर बाजार के संकलेचा ज्वेलर्स व श्री प्रवीण ज्वेलर्स में लगभग 85 लाख की चोरी हुई है।बताया जा रहा है की संकलेचा ज्वेलर्स नीचे दुकान है ऊपर परिवार निवास है जंहा से चोरो की प्रवेश की आशंका जताई जा रही है।

बता दे की संकलेचा ज्वेलर्स के पीछे हिस्से में एक पुराना टुटा हुआ मकान है,आशंका है उसी तरफ से चढ़ कर संकलेचा ज्वेलर्स में चोरो ने एंट्री की होगी।सूत्रों के मुताबिक संकलेचा ज्वेलर्स में लगभग 50 लाख की चोरी हुई है वंही उसके बगल में स्थित प्रवीण ज्वेलर्स में लगभग 35 लाख की चोरी हुई है। चोरी किये गए सानो में सोने चांदी के जेवरातों व् नगदी लगभग 5 लाख की चोरी हुई है।घटना के बाद आज सुबह 7 बजे इसकी जानकारी हुई फिर सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर जाँच में जुट गयी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here