
100 से अधिक जवानों के हत्यारे को प्रेरणा? कांग्रेस का नक्सल प्रेम फिर आया सामने – रंजना साहू
धमतरी | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिडमा को प्रेरणादायक बताए जाने बाले बयान पर भाजपा ने तीखा हमला किया है, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नक्सल कमांडर माड़वी हिडमा को “प्रेरणादायक” बताना कांग्रेस की घटिया और देशविरोधी व राज्य शविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
जिस हिडमा के हाथों दंतेवाड़ा, झीरम, बुर्कापाल और सुकमा में 122 से ज्यादा हमारे जवान शहीद हुए, जिसने बस्तर में खून की नदियां बहाईं, उसे प्रेरणा बताना शहीदों के परिवारों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। कांग्रेस का नक्सलियों और आतंकवादियों से प्रेम कोई नया नहीं है। सत्ता के लिए ये लोग देश की सुरक्षा से भी समझौता करने को तैयार हैं।
बघेल जी को शर्म आनी चाहिए। मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस तरह सुरक्षाबलों ने हिडमा जैसे खूंखार नक्सली का खात्मा कर बस्तर में शांति बहाल की है, कांग्रेस उस उपलब्धि को भी बदनाम करने पर तुली है। मैं मांग करती हूं कि भूपेश बघेल तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगें और शहीद जवानों के परिवारों से क्षमा याचना करें। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस नक्सल प्रेम को कभी माफ नहीं करेगी।






