Home Latest योगेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने उठाई राजीव कॉम्प्लेक्स की बदहाली...

योगेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने उठाई राजीव कॉम्प्लेक्स की बदहाली की आवाज

राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की बदहाली पर कांग्रेस का ज्ञापन, व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

धमतरी। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शामिल राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जर्जर स्थिति को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर तथा निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कुछ दिन पहले पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में भवन के कई हिस्सों में दरारें, उखड़ता प्लास्टर तथा अन्य अव्यवस्थाएं सामने आईं। उनका कहना है कि भवन की वर्तमान स्थिति के कारण यहां आने वाले व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
ज्ञापन में मांग की गई कि कॉम्प्लेक्स की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य जल्द शुरू किए जाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू और महापौर रामू रोहरा को भी अवगत कराया गया है तथा छोटे व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र देवांगन, पार्षद योगेश लाल, हित्तू गंगवीर, भागी ध्रुव, अविनाश मारोठे, कन्हैया सोनी, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, अंबर चंद्राकर, अमित बाघमरिया, नमन बंजारे, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version