Home Latest Breaking News छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का जिला भर में प्रदर्शन, पीजी...

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का जिला भर में प्रदर्शन, पीजी कॉलेज धमतरी में हंगामा

NSUI protest in Dhamtari student union election demand
NSUI workers submitting memorandum in Dhamtari colleges

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कॉलेजों में कूलर लगाने सहित छात्रों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

धमतरी |  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला धमतरी द्वारा छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को जिले के समस्त महाविद्यालयों में एक साथ व्यापक स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्राचार्यों के माध्यम से माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संगठन के अनुसार छात्रसंघ चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि छात्रों को नेतृत्व विकसित करने, सहभागिता बढ़ाने और अपनी समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने का महत्वपूर्ण मंच है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे छात्र समुदाय में निराशा का माहौल बन रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पीजी कॉलेज धमतरी में हंगामा
पीजी कॉलेज धमतरी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में कूलर लगाने की मांग भी प्राचार्य के समक्ष रखी गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर 10 अप्रैल को कॉलेज का घेराव किया जाएगा।
इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद की।
जिले के महाविद्यालयों में प्रभारी
नगरी कॉलेज – अरविन्द यादव, राकेश नेताम
मगरलोड कॉलेज – लक्की निर्मलकर, भेपेन्द्र कवर, सूरज सिन्हा
कुरुद कॉलेज – यश चंद्राकर, जागेंद्र साहू
भखारा कॉलेज – सौरभ पाल, देवेंद्र सिन्हा
जीजामगांव कॉलेज – युगल बैस, हिमांशु साहू
पीजी कॉलेज धमतरी – नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा
जेनेसीस कॉलेज धमतरी – यश दुबे, जीत शर्मा
गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड – थनेन्द्र कुमार, अज्जू देवांगन
महामाया कॉलेज – ओमप्रकाश मानिकपुरी, विनय साहू
रिलायंस/फ्लोरेन्स नर्सिंग कॉलेज – विनय गंगबेर, मोनिशा नेताम
पोलिटेक्निक कॉलेज रुद्री – जय श्रीवास्तव, गजेंद्र साहू
के एल कॉलेज – तेजप्रताप साहू, माहि साहू
आमदी कॉलेज – पारस मनी साहू, चितेन्द्र साहू
कॉम्पटेक कॉलेज धमतरी – प्रीतम सिन्हा
कंडेल कॉलेज – घनश्याम साहू, लिकेस साहू
गर्ल्स कॉलेज धमतरी – तेज प्रकाश साहू

Exit mobile version