Advertisement
Home Latest नीरज हत्याकांड: गिरफ्तारी नहीं होने पर साहू समाज का आक्रोश, एसपी को...

नीरज हत्याकांड: गिरफ्तारी नहीं होने पर साहू समाज का आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन

19
नीरज हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, साहू समाज ने जताया आक्रोश; एसपी को सौंपा ज्ञापन
नीरज हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, साहू समाज ने जताया आक्रोश; एसपी को सौंपा ज्ञापन

नीरज हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, साहू समाज ने जताया आक्रोश; एसपी को सौंपा ज्ञापन

22 जुलाई को नारी पुल के पास हुई थी नीरज साहू की हत्या, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के नारी पुल के पास हुए नीरज साहू हत्याकांड में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को जिला साहू संघ के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडे को ज्ञापन सौंपकर मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कुंडल, तहसील मगरलोड निवासी नीरज साहू (27 वर्ष), पिता खुमान साहू की 22 जुलाई को नारी पुल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।

नीरज हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, साहू समाज ने जताया आक्रोश; एसपी को सौंपा ज्ञापन
नीरज हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, साहू समाज ने जताया आक्रोश; एसपी को सौंपा ज्ञापन

 

साहू समाज का कहना है कि इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विपिन साहू, दयाराम साहू, जिलाध्यक्ष गणेशराम साहू, विजय कुमार साहू, राजेंद्र साहू, लीलाराम साहू, लकेश्वर साहू, गोपाल साहू, कमलेश कांत साहू, डीहूराम साहू, सीमांत साहू, दुर्गा साहू, रेखा साहू, जागृति साहू, कामिन साहू, रोहित साहू, कामता प्रसाद साहू, चिरौंजीलाल साहू, तोमन साहू, तोषण साहू, होमेंद्र साहू, छन्नू साहू, तुलाराम साहू, युवराज साहू, रोहन तेलासी, ईशूराम साहू, ईश्वर साहू, हेमलाल साहू, देवीचरण साहू, जालम साहू, विशेलाल साहू, बलीराम साहू, प्रीतराम साहू, व्यसनारायण साहू, कांशीराम, तोरण, भूषण, खिलेश, तुलेश्वर, लोकेश साहू, गुहलेद, कामता साहू, रेवाराम, नंदकुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read

सीजी 05 एक्सपो यूनिटी इवेंट: धमतरी से शुरू हुआ ध्वनि एवं प्रकाश व्यापार मेला बना राष्ट्रीय पहचान

https://navpradesh.com/epaper/

error: Content is protected !!