धमतरी के सतत विकास हेतु निरंतर हमारा प्रयास जारी है,विष्णु देव साय की सरकार में चमक उठेगा धमतरी – रंजना साहू

1

धमतरी में करोड़ों की लागत से बनेगी धर्मशाला बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की उत्तम सुविधा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने राज्य शासन से की माँग

धमतरी। धार्मिक नगरी धमतरी में बाहर से आने वाले यात्रियों और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अब करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक धर्मशाला की माँग भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण माँग को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष रखा है जहाँ से इसे जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।

श्रीमती साहू ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी के विशेष सहयोग से धमतरी में जिस तर्ज पर कॉरिडोर बनाया जा रहा है, उसी तर्ज पर धमतरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह धर्मशाला बड़ी सौगात साबित होगी। भविष्य में जब दूर-दूर से दर्शनार्थी मंदिर आएंगे तो उन्हें रुकने के लिए बहुत ही उत्तम और सम्मानजनक व्यवस्था मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि धमतरी में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने में दिक्कत होती थी। नई धर्मशाला बनने से श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ आवास मिलेगा। इससे धमतरी की पहचान एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में और मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने भी रंजना साहू के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा है कि यह धमतरी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।