Home Latest धमतरी में रामनवमी पर भव्य आयोजन: किले के श्रीरामचंद्र मंदिर में मनाया...

धमतरी में रामनवमी पर भव्य आयोजन: किले के श्रीरामचंद्र मंदिर में मनाया जाएगा भगवान श्रीराम जन्मोत्सव

27 मार्च को दिनभर होंगे धार्मिक कार्यक्रम, अभिषेक, भजन, रामायण पाठ और महाआरती का आयोजन

धमतरी। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को किले स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर, इतवारी बाजार में भगवान श्रीराम का भव्य जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्रीरामचंद्र जी मंदिर न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम का पूरा समय-सारणी
आयोजन समिति के अनुसार दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे —
सुबह 7 बजे — अभिषेक एवं श्रृंगार पूजन
सुबह 10 बजे — श्री मंगलमूर्ति भजन परिवार द्वारा भजन प्रस्तुति एवं संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ
दोपहर 12 बजे — भगवान श्रीराम जन्मोत्सव, महाआरती एवं प्रसादी वितरण
शाम 6 बजे — रामायण पाठ एवं महाआरती के साथ समापन
श्रद्धालुओं से अपील
मंदिर न्यास ने नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजन समिति की प्रमुख भूमिका
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्रीमंत अंजली राजे चूड़ामणीराव कृदत्त, वरिष्ठ न्यासी जानकी प्रसाद शर्मा, डॉ. एन.पी. गुप्ता एवं अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कृदत्त की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, महासचिव सूर्यकांत तिवारी, अशोक पवार, सह-सचिव विनित गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी विकांत शर्मा सक्रिय हैं।
ट्रस्टीगण में राजेन्द्र श्रोती, भूरा ग्वाल, संतोष सोनी, प्रदीप गुप्ता एवं नितिन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Exit mobile version