Home Latest Breaking News धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार...

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत

धमतरी। जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आमदी के पहले बाजार चौक के पास देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना को आसपास मौजूद युवकों ने देखा और तत्काल अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

वहीं, वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचना दी गई। उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित पैक किया गया और जिला मरचुरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version