नई दिल्ली| इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने सालों से फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है. ऐसी ही एक फिल्म है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री के फैंस कायल हो गए थे. मूवी ने रिकॉर्ड सेट किए. फिल्म को इतना पसंद किया गया कि सालों तक मराठा थिएटर में फिल्म दिखाई गई. अब फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खुशी के मौके पर सभी काफी एक्साइटेड हैं. एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका रोल थोड़ा शरारती किस्म का था. मूवी 