तहसील कार्यालय में रक्त परीक्षण शिविर, 76 अधिकारी-कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच

0

धमतरी | कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर तहसील कार्यालय धमतरी में अटल आरोग्य टीम द्वारा रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसील कार्यालय के 76 अधिकारी एवं कर्मचारियों का रक्त परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था। शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अटल आरोग्य टीम की पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता बताई।