गायत्री परिवार भखारा ब्लॉक के अन्तर्गत हंचलपुर में एक दिवसीय बाल संस्कारशाला प्रशिक्षण सम्पन्न

6

धमतरी | अखिल विश्व गायत्री परिवार, भखारा ब्लॉक की ग्राम हंचलपुर द्वारा एक दिवसीय बाल संस्कारशाला प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना तथा संस्कारशालाओं को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना रहा। इस प्रशिक्षण में लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती बबीता साहू द्वारा किया गया।

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को बाल संस्कारशाला के उद्देश्य, संचालन पद्धति, व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक शिक्षा, प्रार्थना, योग, प्रेरणादायक गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से बाल संस्कारशाला का संचालन कर बच्चों में उत्तम संस्कारों के विकास हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री संतराम निषाद, श्री टाकेश साहू, डाॅ प्रहलाद, मानसिंग साहू, श्रीमती पुष्पा साहू ,उपांशु साहू ,लोकेश साहू ,मणि साहू ,डाॅ रेख राम साहू ,आशा साहू , भावना साहू सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के कौशल प्रसाद साहू ने जानकारी दिया । कार्यक्रम का समापन गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ के साथ हुआ।