धमतरी में छाएगा बॉलीवुड का जलवा, आराध्य गरबा में डेज़ी शाह की होगी एंट्री!
अष्टमी की शाम बनेगी यादगार, अवनीत कौर और अनामिका अंबर के बाद तीसरी बड़ी सेलिब्रिटी का आगमन
धर्म, जनसेवा और सामाजिक समरसता का संगम आराध्य गरबा आयोजक पंडित राजेश शर्मा का धर्म और जनसेवा का कार्य प्रशंसनीय रंजना साहू
पंडित राजेश शर्मा का आयोजन सेवा का प्रतिमान—लेखराम साहू
धमतरी। आराध्य गरबा में श्रीकृष्ण भक्ति की मनोहारी थीम, राधा-कृष्ण के प्रेम और फूलों की होली ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच गरबा प्रेमियों ने उत्साह और उमंग के साथ श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू तथा साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के परिचायक—पंडित राजेश शर्मा
आराध्य गरबा के आयोजक, धर्मप्रेमी समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने युवाओं के उत्साह और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए कहा कि गरबा में पहुंचे ये युवा मेरे बच्चे हैं। ये भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सच्चे परिचायक हैं। आज की युवा पीढ़ी भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर अपनी सभ्यता, संस्कृति और धर्म पर गर्व कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं, तो यह भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रमाण है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। युवाओं की यह आस्था और सांस्कृतिक चेतना उन लोगों के लिए भी एक सशक्त संदेश है, जो भारतीय परंपराओं और धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर सवाल उठाते हैं।
आराध्य गरबा धर्म, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक—रंजना साहू
कार्यक्रम में पहुंचीं पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने आराध्य गरबा के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गरबा के आयोजन अनेक स्थानों पर होते हैं, लेकिन धमतरी में पंडित राजेश शर्मा का आयोजन धर्म, संस्कृति और अपने शहर के लोगों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। यहां सभी वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ गरबा का आनंद ले रहे हैं। यही सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक एकता की वास्तविक पहचान है।
उन्होंने कहा कि पंडित राजेश शर्मा ने अपने शहर को अनेक धार्मिक आयोजनों की सौगात दी है। धर्म और संस्कृति के प्रति उनकी निष्ठा तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रशंसनीय है। आराध्य गरबा केवल नृत्य और उत्सव का मंच नहीं, बल्कि लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने और समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने का माध्यम भी है। रंजना साहू ने गरबा में उपस्थित माता के भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सभी का अभिवादन किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के साथ मंच पर श्रीकृष्ण भक्ति की थीम के बीच फूलों की होली का आनंद लिया। आयोजक पंडित राजेश शर्मा और समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने गरबा में भी सहभागिता की।
पंडित राजेश शर्मा का आयोजन सेवा का प्रतिमान—लेखराम साहू
साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू ने भी मंच साझा करते हुए आराध्य गरबा की भव्यता और गरबा प्रेमियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंडित राजेश शर्मा के इस वृहद आयोजन का हिस्सा बनकर और यहां पहुंचे गरबा प्रेमियों की उमंग देखकर मन प्रसन्न हो गया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ जुटना धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि धर्म और जनसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाले पंडित राजेश शर्मा का यह आयोजन सेवा और समर्पण का प्रतिमान है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, धार्मिक चेतना को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फूलों की होली ने बढ़ाई कृष्ण भक्ति की छटा श्रीकृष्ण की भक्ति से सजे मंच पर अतिथियों, आयोजक पंडित राजेश शर्मा, आयोजन समिति के सदस्यों और कृष्ण भक्ति की थीम में पहुंचे प्रतिभागियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर फूलों की होली का आनंद लिया। पूरा परिसर फूलों से होली खेलकर उत्सव को वृंदावन बना दिया राधे-कृष्ण के जयकारों, भक्ति संगीत और गरबा की उमंग से सराबोर नजर आया। आराध्य गरबा का यह आयोजन एक बार फिर इस संदेश के साथ सामने आया कि धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता को उत्सवों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। धमतरीवासियों की सहभागिता और युवाओं का उत्साह आयोजन की विशेष पहचान बना रहा।
आराध्य गरबा में डेज़ी शाह की होगी एंट्री!
पंडित राजेश शर्मा बोले—धमतरी की सांस्कृतिक पहचान अब शहर और प्रदेश की सीमाओं से निकलकर देशभर में पहुंचेगी*
धमतरी के भव्य सांस्कृतिक आयोजन आराध्य गरबा में आज अष्टमी की शाम बॉलीवुड अभिनेत्री डेज़ी शाह के आगमन से खास होने जा रही है। नौ दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस अभिनेत्री अवनीत कौर और चतुर्थ दिवस सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर की सहभागिता के बाद अब डेज़ी शाह की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आराध्य गरबा में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का निरंतर आगमन, पंडित राजेश शर्मा ने जताया आभार*
सामाजिक समरसता और नेक कार्यों के प्रति शुभेच्छा ही बढ़ाती है मनोबल, पंडित राजेश
आराध्य गरबा में प्रतिदिन धमतरी शहर सहित बाहर से आने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों का आयोजक पंडित राजेश शर्मा द्वारा आत्मीय अभिवादन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित आयोजन में पहुंचे सभी सम्मानित जनों के प्रति पंडित राजेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
पंडित राजेश शर्मा ने कहा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू सामाजिक और राजनीतिक संगठनात्मक पहलू प्रशंसा योग्य है आज अयोजन में उनका स्वागत है और आयोजन समिति की ओर से आभार भी पंडित राजेश ने कहा संगठनात्मक में कार्य करते हुए सामाजिक गतिविधि में सम्मिलित होते रहना उनके सशक्त पहलू का हिस्सा है रंजना साहू ने जो इस मंच से संदेह युवाओं को दिया वह उनके विचारों का प्रवाह है कि युवा जन उन विचारधाराओं के प्रवाह में बहे जो धर्म संस्कृति परंपरा का संरक्षण भी करे और विकास की ओर आपको आगे लेकर जाए |
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता की भावना होना बेहद आवश्यक है। जब कोई व्यक्ति समाजहित में नेक कार्य करता है, तो उसके प्रयासों के प्रति शुभेच्छा व्यक्त करना और प्रोत्साहित करना उसके मनोबल को बढ़ाता है। समाज के अच्छे कार्यों में सहयोग, समर्थन और सकारात्मक सोच ही सामाजिक एकता को मजबूत बनाती है। पंडित राजेश शर्मा ने कहा लेखराम साहू समाज के वरिष्ठ गणमान्य है राजनीतिक दल अलग पर सांस्कृतिक सामाजिक सेवा कार्य में उनका स्नेह सदा प्राप्त होता है जिसके लिए उनका आभार है | उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अनेक सम्मानित जन अपने स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिनका समाज में तिनके का योगदान नहीं है और जिन्होंने भ्रष्टता की पराकाष्ठा की है |
समाज के लिए तिनके का योगदान भी नहीं दिया, ऐसे दूषित मानसिकता के व्यक्ति वे दूसरों के अच्छे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों के प्रति भी मेरा अभिवादन है, क्योंकि हर परिस्थिति में सकारात्मक भाव और धैर्य बनाए रखना ही हमारी संस्कृति है।
“क्योंकि जा पर कृपा राम की होय, ता पर कृपा करहिं सब कोय।” जिनके दंभ कपट नहीं माया तिनके हृदय बसे रघुराया
पंडित राजेश ने कहां प्रभु श्रीराम की कृपा और जनता के स्नेह आशीर्वाद से ही जनसेवा एवं संस्कृति के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। आराध्य गरबा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और आपसी सद्भाव का ऐसा मंच है, जहां सभी का स्वागत और सम्मान सर्वोपरि है।






