काली मंदिर के पीछे अमितननीथ के घर से संगीता घर तक होगा सड़क निर्माण, वार्डवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा
धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोरिद वार्ड स्थित काली मंदिर के पीछे अमितननीथ के घर से संगीता के घर तक 7 लाख 94 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
महापौर श्री रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन की अध्यक्षता तथा लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष श्री विजय मोटवानी एवं भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष श्री विनय जैन के विशिष्ट आतिथ्य में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस सड़क के निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हर वार्ड का विकास हमारी प्राथमिकता : महापौर रामू रोहरा
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराना हमारी प्राथमिकता है। नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि शहर के सभी वार्डों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।
सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों से नागरिकों को सीधे लाभ मिलता है और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती विभा चंद्राकर, पार्षद श्री मेघराज ठाकुर, श्री अज्जू देशलहरे, श्रीमती चंद्रभागा साहू, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती नम्रता माला पवार, श्रीमती पूर्णिमा भरत देवांगन, श्री ईश्वर सोनकर, श्री गजेंद्र कंवर, श्री संजय देवांगन, श्री दीपक गजेंद्र एवं श्री रितेश नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्डवासी श्री राजेश्वर (पंडित) सिन्हा, श्री कामताप्रसाद साहू, श्री इंद्रेश देवांगन, श्री सोमनाथ कंवर, श्री गजेंद्र निर्मलकर, श्री हीरालाल गजेंद्र, श्री परमानंद साहू, श्री सुमन साहू, श्रीमती महालक्ष्मी बघेल, श्री चंद्रहास सेन, श्री काशीराम साहू, श्री प्रदीप कुमार शर्मा, श्रीमती सुशीला देवी सिन्हा, श्री होमिन सिन्हा, श्रीमती नंदनी कंवर, श्रीमती नीरा साहू, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती राधा साहू एवं श्री मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।







