रंजना साहू ने कहा—सामाजिक एकता और सहभागिता से ही विकास को मिलेगी मजबूती
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि समाज भवन सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। शेड निर्माण होने से समाजजनों को विभिन्न आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी और भवन का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से होती है। साहू समाज सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। गांव और समाज का विकास तभी सार्थक होता है, जब विकास कार्यों में जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग जुड़ा हो। उन्होंने शेड निर्माण के लिए समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने कहा कि समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण की शुरुआत महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक आयोजनों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच डिगेश्वरी साहू ने अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपसरपंच अरमान खान, अश्वनी शर्मा, संरक्षक तोपसिंह साहू, अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सचिव मोहनलाल साहू, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष मुरली राम साहू, अंकेक्षक दशरथ साहू, गोरखनाथ साहू, राम चरण साहू, लीलाराम साहू, भगत राम साहू, राधेश्याम साहू, आनंदराम साहू, प्रेमीन साहू, प्रमिला साहू, बलभद्र साहू, जगत राम साहू, चित्रसेन साहू, सीताराम साहू, व्यास नारायण साहू, सोमनाथ साहू, धीरेंद्र साहू, गिरजा शंकर साहू, यशवंत साहू, कलीराम साहू, पुनीत राम साहू, परमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।







