सुखदेव भगत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुआ मंथन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी के रूप में सुखदेव भगत का यह छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। उनके दौरे के दौरान प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें निर्धारित की गई हैं।

बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह-प्रभारी एस.ए. संपत कुमार, सह-प्रभारी जरीता लैटफलांग, विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, वासुदेव यादव, डॉ. थानेश्वर पटेल, राजेंद्र साहू, आरती सिंह, नीना रावतिया, फूलकेरिया भगत, सकलेन कामदार, द्वितेंद्र मिश्रा, सीमा वर्मा, पियूष कोसरे, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोर्ते, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल एवं भोलाराम साहू सहित अन्य कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को लेकर आगे की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का यह सिलसिला प्रदेश कांग्रेस की आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।