भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निवास में रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी

0

धमतरी l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर देवेन्द्र नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरणदेव सिंह के निवास में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। ‘मन की बात’ की इस कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख किया, साथ ही देश में चल रही जनगणना, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों, युवाओं के नशामुक्ति अभियान, खेल प्रतिभाओं की खोज, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा पोषण से जुड़े अभियानों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख करते हुए पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के लिए मुनगा को आहार में शामिल करने की पहल की जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं एवं नागरिकों द्वारा किए जा रहे जनभागीदारी के प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी, सोमनाथ एवं मोढेरा की ऐतिहासिक विरासत, युवाओं में खेल प्रतिभाओं को तलाशने की आवश्यकता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नागरिकों से आगामी त्योहारों के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरणदेव सिंह जी सहित श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के साथ भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।