पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नियमित पुलिस गश्त, नशाखोरी पर कार्रवाई और मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने की मांग
धमतरी l जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन ने पर्यटन क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर करने की मांग भी रखी।
ज्ञापन में पर्यटन स्थलों पर नियमित पुलिस गश्त एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
फाउंडेशन ने उन पर्यटन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने या उसे बेहतर करने की मांग की, जहां वर्तमान में कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। संस्था का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर नेटवर्क सुविधा बेहतर होने से किसी भी आपात स्थिति में पर्यटक तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, सोहन धीवर, अतुल साहू, राकेश कामड़े, ऋतिक रजक, मोहित, यमन, शिवांग, यज्ञांश, पायल पटेल, प्रियंका, महिमा, राधा, चंचल, मनीषा, कीर्ति, यश, माधुरी, वेदांत साहू एवं गोविंद सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन ने प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि जिले के पर्यटन स्थल अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बन सकें।







