पीजी काॅलेज धमतरी में मतदाता जागरूकता अभियान

0

धमतरी | बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य, डाॅ. हेमवती ठाकुर के निर्देशन में एवं स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन,  प्रो. गोविन्द प्रसाद, कैम्पस एम्बेसडर विभा पांडे एवं सिद्धांत दुबे के मार्गदर्शन में 24 अगस्त 2026 को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त अवसर पर स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने समस्त संकाय के छात्र-छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्रदान कर बनवाने की अपील की। कैम्पस एम्बेसडर विभा पांडे एवं सिद्धांत दुबे ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए आगामी समस्त निर्वाचनों में शत-प्रतिशत मतदान कर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने का संदेश दिया।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।