राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती स्पर्धा के लिए 03 खिलाड़ी हुए चयनित

0

26वीं राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में 03 स्वर्ण पदक और 01रजत पदक
राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती स्पर्धा के लिए 03 खिलाड़ी हुए चयनित

 धमतरी | डॉ. शोभाराम देवांगन शास उच्च. माध्य. विद्यालय धमतरी के 04 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिए थे । जिसमें 03 स्वर्ण पदक और 01रजत पदक प्राप्त किए। 03 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी व हर्ष का माहौल है। 26वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में 20 से 23.08.26 तक आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित थी। खिलाड़ी अपने अपने वर्ग में बेस्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई । समर निर्मलकर 14 वर्ष फ्री स्टाइल (स्वर्ण पदक), डिलेन्द्र साहू 19 वर्ष फ्री स्टाइल(स्वर्ण पदक), देवेश कुमार 19 वर्ष ग्रीको रोमन(स्वर्ण पदक),महेंद्र साहू 17 वर्ष ग्रीको रोमन(रजत पदक) प्राप्त कर स्कूल , जिला व संभाग का नाम रोशन किये। यह जानकारी स्कूल के व्यायाम शिक्षक हरीश कुमार भुआर्य ने दी । खिलाड़ियों की श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्राचार्य श्री डी. पी. कोसरे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवप्रसाद नेताम उपाध्यक्ष मंजू भास्कर, नगर निगम धमतरी के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, नगर निगम धमतरी में जल प्रदाय विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, शिक्षाविद कमलेश कुमार साहू, संस्था के व्याख्याता आलोक मत्स्यपाल, रंजना साहू, टी. आर. ध्रुव,मनेश सिंग, ललिता वाहिले,परमानंद साहू, हितांजल साहू भारती ठाकुर, ज्योति सोनकर,महेंद्र साहू ,चन्द्रावती साहू,नेहा वर्मा , दिनेश सोनकर, आरती शिंदे , साधना साहू, हरिशंकर साहू ,हुलास साहू, चेमन साहू ने आभार व्यक्त कर बधाई व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।