
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ने शनिवार को नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 03 में राशन दुकान के समीप विधायक निधि से निर्मित होने वाले जनसुविधा शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। राशन दुकान के पास शेड निर्माण होने से राशन लेने आने वाले हितग्राहियों सहित स्थानीय नागरिकों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा जनहित और विकास पर केंद्रित रही है तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। नगर पंचायत आमदी के सभी वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज साहू, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कविता साहू, पार्षद ऋषभ ठाकुर, चितेंद्र साहू, ललिता पटेल, पारसमणी साहू, भूषण साहू, तोषण माला, व्यासनारायण निषाद, अनीता ठाकुर, पिंटू देवांगन, सीताराम साहू, ईशलोक साहू, खेमलाल पटेल, लखन कोसारिया, सोहनलाल साहू, तोषण साहू, बेनलाल साहू, अशोक कोरिया, गजेंद्र साहू, चिंताराम साहू, मुन्ना देवांगन, शिवचरण साहू, खोजू साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेड निर्माण से वार्डवासियों को लंबे समय से महसूस की जा रही एक महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होगी तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।






