
धमतरी जिला स्काउट गाइड में करेगा उल्लेखनीय कार्य
धमतरी | भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला परिषद धमतरी की वार्षिक बैठक दिनांक 21.7.26 को बीआरसी भवन धमतरी में आयोजित की गई। बैठक भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी के अध्यक्ष डॉ .गणेश प्रसाद साहू की अध्यक्षता एवं जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में जिला सचिव सोहनलाल साहू ने सत्र 2025 26 का आय व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा जिस पर चर्चा की गई l तत्पश्चात वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की गई जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गयाl साथ ही बैठक में नवीन बैज खरीदी पर भी विचार किया गया, जिला रैली ,तृतीय सोपान शिविर तथा बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कैंप आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
समस्त पदाधिकारियों ने उत्साह , सक्रियता पूर्वक अपने विचार बैठक में रखें l व सर्वसम्मति से स्काउट गाइड के क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाने की कार्य योजना बनी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू , जितेंद्र कुमार साहू, वनिता मगर , डोलेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगत राम यादव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वय जीवनलाल साहू, शशि बंसोर, जिला संयुक्त सचिव रजनी जगताप ,जिला सलाहकार प्रतिनिधि भरत लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त नेमलाल गंगेले एवं हीना भेंसले , सहायक लीडर ट्रेनर योगेंद्र कुमार साहू, जे.रामकरण , डॉ .मंजूषा साहू, गायत्री बोदले, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि ज्योति मगर, कविता साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी एवं मनीष कुमार ध्रुव ,स्थानीय संघ कुरूद अध्यक्ष मनीष साहू, विकासखंड सचिव गण दूधेश्वर साहू, मानसिंह कपूर ,एस कुमार साहू ,गणेश्वर साहू , स्काउटर गाइडर योगिता कंवर,दीपमाला साहू, दुष्यंत सिन्हा,श्याम सुंदर साहू ,रूपेश नापित, पूनम यादव, बालमुकुंद साहू, सोमेश गुप्ता,हेमंत जांगड़े एवं बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य गण उपस्थित रहे।






