धमतरी: 55 वर्षीय भागीरथी ढीमर को मिली ट्राइसाइकिल, अरुण सार्वा रहे मौजूद

5

55 वर्षीय भागीरथी ढीमर को मिली ट्राइसाइकिल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा- दिव्यांगजनों का सम्मान और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता

धमतरी। समाज कल्याण विभाग धमतरी द्वारा ग्राम सेंचुवा की 55 वर्षीय दिव्यांग महिला भागीरथी ढीमर को सहायक उपकरण के रूप में ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

ट्राइसाइकिल मिलने पर भागीरथी ढीमर ने खुशी जाहिर करते हुए समाज कल्याण विभाग तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायक उपकरण से उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में पार्षद कोमल सार्वा, विजया कश्यप, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही गई।