मानसून कप सीजन-1: रूद्री में तीन दिवसीय अंतर जिला फुटबॉल महासंग्राम, खिलाड़ियों के दमखम का होगा रोमांचक मुकाबला

7

धमतरी। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। धमतरी जिले के रूद्री स्थित शीतला माता मंदिर परिसर खेल मैदान में 10, 11 एवं 12 जुलाई 2026 तक ‘मानसून कप सीजन-1’ अंतर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें मैदान में उतरेंगी और रोमांचक मुकाबलों का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन 10 जुलाई शाम 5 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी तरुण बया (सरपंच), श्रीमती अनीता मुकेश यादव, श्री शुभम साहू, श्री आलोक देव सर, श्री के. सदा शिवराव एवं श्री गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता का समापन समारोह 12 जुलाई को आयोजित होगा। समापन समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता कार्यपालन अभियंता बी.के. मगेन्द्र करेंगे। इस अवसर पर जागेन्द्र (पिंकु) साहू, दीपक ठाकुर, हितेन्द्र कुमार साहू, विजय मोटवानी एवं टेमेन्द्र साहू सहित कई अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और फुटबॉल के इस महाकुंभ का हिस्सा बनने की अपील की है।