
रायपुर/ धमतरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर जिला प्रभारी बनने के बाद डॉ. बिथिका बिश्वास की प्रथम बैठक एकात्म परिसर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा रायपुर शहर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं पार्टी और परिवार दोनों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन के कार्यों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा, रीति-नीति एवं कार्यपद्धति को प्रत्येक कार्यकर्ता तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाना है।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रशिक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी, जिला महामंत्री श्री अमित महेश्वरी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ. किरण बघेल, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना राठौर, डॉ. अनामिका सिंह (पार्षद), श्रीमती स्वप्निल मिश्रा (पार्षद) सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री माया शर्मा एवं आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश जी ने किया।






