नकटी में 85 घरों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुनर्वास और मुआवजे की उठाई मांग

5

धमतरी के नकटी गांव में 85 घरों पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग उठाई

धमतरी के नकटी गांव में 85 घरों पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग उठाई

धमतरी। ग्राम नकटी में 85 मकानों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने शनिवार को जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में गांधी मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की।
जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि ग्राम नकटी में रात के अंधेरे में बेदखली और तोड़फोड़ की गई, जो पूरी तरह अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नकटी गांव के लोगों के साथ किया गया व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 13 विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी के प्रभावित गरीब परिवारों के सम्मान में उस स्थान पर आवास लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा विधायकों से भी नैतिकता के आधार पर ऐसे आवास छोड़कर प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के लिए आवास बनाना आवश्यक है तो नवा रायपुर में उपलब्ध शासकीय भूमि का उपयोग किया जा सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नकटी में की गई कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की शीघ्र व्यवस्था की जाए।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, जिला प्रभारी महामंत्री अरविंद दोषी, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, वसीम कुरैशी, सलीम रोकड़िया, नरेश जसुजा, जानसिंग यादव, राजेन्द्र साहू, सूर्यप्रभा चेटीयार, राजेंद्र सोनी, मनीषा साहू, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, डीहूराम साहू, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश जगताप, हरमिंन्दर छाबड़ा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, विशु देवांगन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, करण चंद्राकर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लकेश्वर साहू, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज साक्षी, जिला सचिव कामराय साहू, खिलेंद्र साहू, रामनाथ यादव, राजेश पांडे, संतोष साहू, मोहन ध्रुव, अमित बाघमारिया, बिसौहा साहू, नवीन गजेंद्र, घनाराम सोनी, अभिषेक ठाकुर, प्रकाश साहू, मोहित देवांगन, सुमन मेश्राम, राजेश ठाकुर, टूकेश साहू, वतंजलि गोस्वामी, चंदन रजक, देवेंद्र देवांगन, कमलेश सोनकर, रजत सोनकर, यशवंत पटेल, उदित नारायण साहू, गोपाल कामड़े, अजय डहरिया, गीतराम सिन्हा, साहिल अहमद, संजू साहू, यश राजपूत, सूरज पासवान, चंद्रहास साहू, तेजराम सिन्हा, पारस साहू, तोमेश साहू, मानिक साहू, नोमेश सिन्हा, ऋषभ ठाकुर, आकाश नेताम, उत्तम साहू, विजेंद्र रामटेके, धर्मेंद्र पटेल, श्रवण साहू, लोकेश्वर सिन्हा, दुर्गेश नंदिनी साहू, डुमेश साहू, सूरज गहरवार, भागी ध्रुव, चित्रांश रजक, मुकेश साहू, राजा जाचक, प्रवीण साहू, नमन बंजारे, रियाज अहमद, अम्बर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।