पल्स पोलियो अभियान का आगाज, सभापति कौशिल्या देवांगन ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

1

धमतरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सोरिद वार्ड की तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ नगर पालिक निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए बेहद जरूरी है और स्वस्थ भविष्य के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभियान के तहत सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।