
धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। शासन के आदेश के तहत नगर निगम धमतरी, नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा में कुल 22 एल्डरमैन नामांकित किए गए हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

नगर निगम धमतरी में 8 एल्डरमैन नियुक्त
नगर निगम धमतरी में जिन व्यक्तियों को नामांकित पार्षद बनाया गया है, उनमें अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर तथा भागवत यादव शामिल हैं।
नगर पंचायत कुरूद में 5 नामांकित पार्षद
नगर पंचायत कुरूद में चंद्रकुमार चंद्राकर (नंदू), खिलेश्वर देवांगन, खिलावन यादव, भानु चंद्राकर तथा महावीर साहू को नामांकित पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पंचायत मगरलोड में 3 एल्डरमैन
नगर पंचायत मगरलोड में दिनेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू और श्रीमती शांति देवांगन को नामांकित पार्षद बनाया गया है।
नगर पंचायत नगरी में 3 नामांकन
नगर पंचायत नगरी में श्रीमती प्रतिमा देवांगन, दुर्गा शंकर प्रजापति और गौरव तिवारी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
नगर पंचायत भखारा में 3 पार्षद नामांकित
नगर पंचायत भखारा में संतोष साहू, किशोर सिंह गौर तथा दिनू निर्मलकर को नामांकित पार्षद बनाया गया है।
विकास कार्यों को मिलेगी गति
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नामांकित पार्षदों की नियुक्ति से नगरीय निकायों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी। विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और जनप्रतिनिधि वर्गों से जुड़े लोगों को अवसर मिलने से स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद बढ़ी है।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित नगरीय निकायों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नव-नामांकित पार्षदों को बधाई देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया l





