जन्मदिन पर अजय चंद्राकर से मिले भाजपा के वर्तमान और पूर्व पार्षद, जनसेवा को बताया सर्वोच्च दायित्व

13

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता की कामना की
धमतरी। पूर्व मंत्री एवं विधायक  अजय चंद्राकर के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम के भाजपा वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।
सभी को संबोधित करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार, विचार और आचरण को आत्मसात करते हुए प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपने जनदायित्वों का ईमानदारी एवं पवित्रता के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी एवं नीलेश लुनिया ने कहा कि अजय चंद्राकर का मार्गदर्शन और अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके सुझाव और नेतृत्व समाजहित तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर शहर में विभिन्न सेवाभावी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर द्वारा सार्वजनिक जीवन में किए जा रहे विकास और सेवा कार्यों से नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
उपस्थित प्रमुख लोग
नरेंद्र रोहरा, हेमंत बंजारे, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, शैलेश रजक, सतीश पवार, कैलेश सोनकर, प्राची सोनी, नीलू डागा, सरिता आसाई, सुभाष चंद्राकर, इंद्रेश देवागन एवं गोपाल साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।