रिसाईपारा पूर्व वार्ड में 13.92 लाख की आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं.: रामू रोहरा

धमतरी । नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत रिसाईपारा पूर्व वार्ड में जमात खाना से आंगनबाड़ी होते हुए पवन हार्डवेयर, नोवेल्टी शॉप से देवश्री टॉकीज तक बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य की लागत राशि 13.92 लाख रुपए है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की, जबकि लोकनिर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क, नाली, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आरसीसी नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में आवागमन भी सुगम होगा। महापौर ने कहा कि निगम का प्रयास है कि हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धमतरी शहर को लगातार विकास की सौगात मिल रही है और आने वाले समय में भी अनेक जनहितकारी कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षदगण ,निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद मेघराज ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व मे विकास की गंगा बह रही है।