दावा-आपत्ति 30 मई तक

0

धमतरी | प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन कर मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी मॉडल उत्तर का अवलोकन विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जारी मॉडल उत्तर के संबंध में यदि किसी विद्यार्थी को आपत्ति हो तो वह आगामी 30 मई तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग धमतरी में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्ति के पक्ष में दस्तावेज (प्रमाण) सहित जमा करना अनिवार्य होगा। डाक द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।