धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, टावर गली का नाम “रामनगर” घोषित

5

धमतरी | धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड में स्थानीय विकास और जनभागीदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। शीतला मंदिर के सामने टावर गली में लंबे समय से लंबित सीसी रोड निर्माण की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई। नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने 13.28 लाख रुपए की लागत से इस कार्य को स्वीकृति दी और उनके मुख्य आतिथ्य में विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण पहल में वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर की भूमिका प्रमुख रही, जिन्होंने वार्डवासियों की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी विजय मोटवानी, पूर्व पार्षद श्रीमती अनीता-धनेश सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने टावर गली के नामकरण की मांग रखी, जिस पर महापौर ने तुरंत सहमति देते हुए इसका नाम “रामनगर” रखने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी एमआईसी बैठक में इसे औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। इस घोषणा से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर निलेश लूनिया, श्यामलाल नेताम, पिंटू यादव, हिमानी साहू, विभा चंद्राकर, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, आशा नंदू लोधी, अनीता अग्रवाल, संतोष सोनकर, मदन साहू, शिव नेताम, डॉ. उमाशंकर साहू, अनिल पांडे, गोवर्धन सोनी, टीकाराम साहू, बंसीलाल साहू, चिंताराम साहू, उत्तम देवांगन, रूपेश निर्मलकर, योगी सोनकर, अनिल पटेल, कुमुद महाराज, संतोषी यादव, शतरूपा मरकाम, तुलसी साहू, नरेंद्र देवांगन, पुरषोत्तम कोसरिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां बच्चों के साथ मिलकर महापौर ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। इस तरह यह आयोजन न केवल एक विकास कार्य की शुरुआत रहा, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और सामूहिक खुशी का भी प्रतीक बन गया।